हल्द्वानी- सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में श्री जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीमों द्वारा हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, रोडवेज, ओके होटल तिराहा तथा हिंदू धर्मशाला के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान सीपीयू टीम द्वारा नो पार्किंग वाहनों, नो एंट्री जोन में चलने वाले 36 वाहनों के चालान, 15 ऑटो के बिना परमिट कोर्ट के चालान, 01 ऑटो और 01 बाइक सीज, 9000 रुपए के नकद चालान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए।
Related Posts
नकली नमक के गोदामों पर छापा, हजारों की संख्या में पकड़ा। नकली पैकेट नमक…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर जिले भर में नमक बनाने वाली ब्रांडेड टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक…
विधायक शिव अरोरा ने छठ महापर्व पर जगह जगह घाटों का किया भ्रमण, विधायक बोले छठ मायी की कृपा सभी पर बना रहे……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर जहां रुद्रपुर क्षेत्र में जगह…
यूकेडी का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया अधिकारों की लड़ाई लड़ने…
