शहर में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस……

ख़बर शेयर करें -

बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोह लिया सबका  मन….

हल्द्वानी- हल्द्वानी में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हल्द्वानी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए, नगर निगम के मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने तिरंगा फहराकर देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया

 

और गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन बाबासाहेब आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को देश में लागू किया गया। वही स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *