अस्पताल का कर्मचारी बताकर जाँच के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- स्थानीय निवासी श्रीनगर ने कोतवाली श्रीनगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी की नाबालिग पुत्र उम्र-12 वर्ष के साथ अस्पताल का कर्मचारी बताकर जाँच के बहाने गलत हरकत व छेड़छाड़ की है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0 41/2024, धारा 354 क भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये

 

तत्काल प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अस्पताल के कर्मियों का सत्यापन करने के पश्चात प्रकाश में आया कि यह व्यक्ति अस्पताल का कर्मचारी न होकर कोई बाहरी व्यक्ति है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में भी उस व्यक्ति की स्पष्ट रूप से पहचान नहीं हो पा रही थी।

 

गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी के हुलिये के आधार पर आज दिनांक 27.06.2024 को अभियुक्त मंयक गैरोला को बाँसवाड़ा श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

अभियुक्त का नाम पताः-

मंयक गैरोला पुत्र संजय गैरोला, निवासी एजेन्सी मौहल्ला, निकट एल0आई0सी0 कार्यालय बाँसवाड़ा, श्रीनगर पौड़ी गढवाल।

पुलिस टीमः-

1.प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह

2.व0उ0नि0 सुनील सिंह रावत

3.उ0नि0 रमेश जयाड़ा

4.म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल

5.का0 377 मुकेश आर्या

6.का0 397 दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *