जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने किया कोषागार का वार्षिक निरीक्षण……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यो की जानकारी ली। अलमारियों में रखे अभिलेखों की जांच की। डबल लॉक में अभिलेखों, स्टाम्प सहित अन्य पंजिकाओं की जानकारी ली गई। मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को डबल लॉक, कोर्ट फीस टिकट,

 

कोर्ट फीस स्टांप सहित विभिन्न प्रकार के स्टाम्प की जानकारियां दी। जिलाधिकारी ने पैड लॉक, बहुमूल्य वस्तुओं व अन्य पंजिकाओं की भी जानकारियां ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी डॉ.पंकज कुमार शुक्ल, कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सैना, मोहित पंत आदि मोजूद थे। गोविंद सिंह बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर फोन नं-05944250890

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *