शारीरिक शिक्षा विभाग डी एस बी परिसर द्वारा आयोजित हुई बैडमिंटन महिला पुरूष प्रतियोगिता…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- शारीरिक शिक्षा विभाग डी एस बी परिसर द्वारा शनिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन डी एस ए एवम नैनीताल जिमखाना इंडोर हॉल नैनीताल में आयोजित हुआ

 

जिसमें महिला वर्ग में आस्था विजेता रही तथा कृतिका जोशी उपविजेता रही वहीं पुरुष वर्ग में राहुल राज विजेता तथा अवध प्रताप सिंह प्रताप सिंह उपविजेता रहे।

 

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर लोधीयाल निदेशक शोध व प्रसार प्रोफ़ेसर ललित तिवारी  मेजर प्रोफ़ेसर एच सी एस बिष्ट डी एस ए एवम नैनीताल जिम्नखाना महासचिव अनिल गड़िया भारतीय शहीद सैनिक के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता  सुनील कुमार अनिता लाल सिंह नए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ।

 

डॉक्टर संतोष कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने बताया कि चयनित खिलाड़ी को माननीय कुलपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा तथा यह खिलाड़ी कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में DSB परिसर नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *