पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती, मृत भ्रूण को दिया जन्म……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया। गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती मूलरूप से मिलक जिला रामपुर (यूपी) निवासी है।

 

गौलापार खेड़ा में वह अपने परिवार के साथ रहती है। दो महीने बाद उसकी शादी होनी है। शनिवार को युवती को पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी।

 

इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया। भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा है कि संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *