भाजपा ने किया कांग्रेस और राहुल गाँधी का पुतला दहन….. 

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) भाजपा कालाढूंगी मंडल ने मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल के नेतृत्व मे कांग्रेस और राहुल गाँधी का पुतला दहन किया और विधानसभा सत्र गैरसैण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से अभद्रता की आलोचना की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी है और उनको महिला का विधानसभा अध्यक्ष होना पच नही रहा है।उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा जिस तरह की अभद्रता गैरसैण मे आयोजित विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा की गई,

 

उसे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस उत्तराखंड में सदन नहीं चलने देना चाहती है और जनता के विकास के कार्यों को बाधित करना चाहती है। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्य को नहीं पचा पा रही है इसलिए सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। युवाओं को भ्रमित करने वाली कांग्रेस प्रदेश मे नकल विरोधी क़ानून लागू होने से सदमे है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ने कहा की लगातार हार से बोखलाय कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विश्व मंच पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे है परन्तु जनता सब जानती है। आगामी लोक सभा चुनाव मे कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री हरिश मेहरा,

 

विनोद बुडलाकोटी, दीवान सिंह बिष्ठ, कैलाश भगत,गोपाल बुडलाकोटी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, मदन मोहन देऊपा, श्याम दत्त रखोलिया, तारा दत्त रखोलिया, कविता वालिया, ममता साह, शोभा पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, भुवन टम्टा, अखिलेश वर्मा, कुंदन बसेड़ा, हरीश कनवाल, गणेश मेहरा, मोहन पाण्डेय समेत कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *