नैनीताल हल्द्वानी रोड पर सड़ी गली अवस्था में मिला शव,क्षेत्र में सनसनी…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-नैनीताल हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास मटियाल तोक के पास सड़ी गली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई  जिसके बाद मौके पर पहुंची ज्योलिकोट पुलिस ने तत्काल ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी रोड आम पड़ाव के निकट मटियाल तोक के पास फरीदाबाद हरियाणा निवासी 35 वर्षीय नगेंद्र चौधरी पुत्र रणजीत चौधरी की सड़ी गली अवस्था में शव पाया गया है

 

बताया गया कि मृतक कपड़े का बड़ा एक्सपोर्टर था। 30 मई को हरियाणा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर परिजनों के साथ उसको तलाशने का कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस नैनीताल पहुंची और ज्योलिकोट पुलिस की मदद से पुलिस ने युवक के पास सड़क किनारे सड़ी गली अवस्था में शव को बरामद कर लिया।

 

ज्योलिकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक की पत्नी व अन्य परिजनो को भी सूचित कर दिया है वही मौत के कारणों का स्पस्टीकरण नहीं हो पाया है हरियाणा पुलिस के विवेचक द्वारा ही मृतक के मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *