पौड़ी पुलिस का छात्र-छात्राओं व गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरुक करने का अभियान अनवरत जारी।

ख़बर शेयर करें -

स्कूली बच्चों,ग्रामीणों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव व बाल अपराधों के प्रति लगातार किया जा रहा जागरूक।

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों व सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजों व ग्रामीणों के बीच में गोष्ठियों का आयोजन कर छात्र/छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभाओं, साइबर क्राइम/फ्रॉड से बचने,महिला/बाल अपराधों से बचाव व ट्रैफिक नियमों का पालन किये जाने हेतु अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा थान सिंह महाविद्यालय नैनीडांडा धुमाकोट में छात्र छात्राओं को, थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोकली में जाकर ग्रामीण महिलाओं को व लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा रामझूला चौकी में आमजन,पर्यटकों को तथा राजकीय इंटर मीडिएट नीलकंठ महादेव में छात्र छात्राओं के बीच जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जिसमें पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टॉफ को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे फ़िशिंग,बुलिंग,फ्रॉड लिंक, थर्ड पार्टी ऐप तथा मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, अपहरण, महिला/बालिका सुरक्षा, सुरक्षित स्पर्श (Good Touch & Bad Touch) युवा पीढ़ी नशा के प्रति जागरूक करते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में बताकर जागरूक करने के साथ बच्चों व अध्यापकों से फीडबैग भी लिया गया। स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने,ट्रैफिक नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन- 1090,बाल सहायता हेतु-1098,साइबर क्राइम-1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता सम्बन्धी फोटो/पम्पलेट का वितरण कर सभी बच्चों को अपने घर में,आस-पास के लोगों को जागरूक करने व जागरूकता पम्पलेट को गांव के पंचायत भवन, रास्तों व सार्वजनिक स्थलों में चस्पा करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *