गौला रोड में अवैध रूप से ले जाई जा रही नकदी जप्त की,, व्यक्ति से रुपए से संबंधित मांगे वैध कागजात

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ-(राहुल दुमका) लालकुआ स्टैटिक सर्विलांस और पुलिस कि सयुंक्त टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 1 लाख 91 हजार 350 रूपये पकड़े ।

 

आपको बता दे  विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता प्रभावी होने के बाद स्ट्रैट्रिक सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस ने बिन्दूखत्ता के गौला रोड में अवैध रूप से ले जय जा रही नकदी जप्त की ।

 

इस दौरान उक्त टीम ने जब नगदी ले जा रहे व्यक्ति से रुपए से संबंधित वैध कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया इसके बाद टीम के सदस्यों ने आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप प्रदान करने के लिए विस्तृत कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *