भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के पहले सूर्य मिशन के तहत मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरित……

रूद्रपुर- चांद पर झण्डा गाढ़ने के बाद अब इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल-1 की सफलता पूर्वक लॉंचिंग पर वार्ड नंबर 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने वार्ड वासियों के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया और इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के पहले सूर्य मिशन के तहत आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान की लॉचिंग पर मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि चन्द्रयान 3 की सफलता के बाद अब भारत ने एक और नया इतिहास रचा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के पहले सूर्य मिशन के तहत मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरित……

इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में एक और एक कदम बढ़ाया है। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मेयर ने कहा कि सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल-1 को पृथ्वी की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इसी के साथ ही 125 दिनों के लंबे सफर में सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अंतरिक्ष यान आदित्य-एल1 जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सूर्य के क्षेत्र में प्रवेश करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के पहले सूर्य मिशन के तहत मेयर रामपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरित……

यह भारत के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण होगा।  मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते आज भारत विश्व में एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। भारत आज विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज दुनिया भर के देश भारत ताकत का लोहा मान रहे हैं।  इस अवसर पर पार्षद निमित्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, सुनील कुमार, शैलेंद्र रावत, विनय विश्वास, भवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह, अंबर सिंह, विधान राय, गणेश राय, डॉ ईश्वर मालिक, अशोक राय तपन मजूमदार, गुनोधर गुहा, संजय विश्वास, प्रदीप गोल्दार, हीरा, श्याम सरकार, रंजन समझदार, जगदीश कराती, कृष्णा देवनाथ शाहिद तमाम वार्ड वासी मौजूद रहे ।।