एमबीपीजी कॉलेज में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, छात्र ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी)  हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 2 साल के बाद होने वाले चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लंगुरिया के समर्थक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जबकि पुलिस प्रशासन सामने खड़ा था

 

वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है यह केवल गलत आरोप लगाया जा रहा हैं और पुलिस किसी के दबाव में कोई काम नहीं कर रही है आपको बता दें  कोरोना काल के बाद इस वर्ष छात्र संघ चुनाव हुए हैं

 

वहीं छात्र संघ चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है वहीं छात्रों के बीच हुई मारपीट को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नही आया जैसे ही आएगा उसके विरुद्ध कार्येवाही  की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *