गंदगी में नहीं होगी छट पूजा-शिव अरोरा,लगातार बढ रहा है भाजपा का परिवार।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की लोकप्रियता एक बार फिर देखने को मिली जब वरिष्ठ नेता सुरेश कोली एवं धर्मपाल कोली के प्रयासों से बडी संख्या में कांग्रेसियो ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को सफलता दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वालों में प्रीत विहार और फाजलपुर महरौला निवासी शिवानी सुमन, सोनाली सुमन, वैशाली सुमन, चंद्रवती, किरन, नन्ने देवी, अनीता, प्रेमवती, काजल,  बबली, मिथिलेश, नन्ही, गंगा देवी, कमला देवी, रेखा चंद्रा, हसीन मानो, सुमन कोली, शिव शंकर देव सुमन आदि शामिल हैं।

 

भाजपा का कुनबा बढने पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने सोमवार को चुनाव प्रचार की धार तेज करते हुए शहरी क्षेत्र के सुभाष नगर,  रमपुरा, प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं कर अपने लिए वोट मांगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कहा कि पिछले दस सालों में रुद्रपुर विकास में पिछड़ गया है। अब तक रुद्रपुर के जनप्रतिनिधि रहे नेताओं ने विकास के नाम पर आवाम के साथ धोखा किया, गद्दारी की, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया, अपना और अपने परिवार की संपत्ति बढ़ाने का काम किया, लेकिन जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो आज मै संकल्प लेता हूं कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का मानचित्र ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि  विकास की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास वीजन है,

 

इसलिए मुझे रुद्रपुर क्षेत्र के विकास में कोई मुश्किल नहींआएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल रुद्रपुर में हुए जल भराव ने मुझे विकास की प्राथमिकता तय करने का सबक दिया है। शिव अरोरा ने कहा कि कल्याणी नदी का स्वरूप आज से बीस साल पहले ऐसा नहींथा, लोग इसमें स्नान करते थे, यहां तक कि इसका पानी पीने तक में उपयोग करते थे, लेकिन आज कल्याणी गंदे नाले का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि कल्याणी को साफ सुथरा कराने के लिए वह जीन जान लगा देंगे। ताकि पूर्वांचल की माताओं और बहनों को छट पूजा करने के लिए गंदे पानी में खड़ा न होना पड़े, गंदे पानी में स्नान न करना पड़े।

 

शिव अरोरा ने कहा कि छट पूजा के अवसर कई बार मुझे भी अपने पूर्वांचल के परिवारों के बीच जाने का मौका मिला, लेकिन जब छट पूजा के लिए महिलाएं गंदगी में उतरती थी तब मुझे जो कष्ट होता था वह शब्दों में बयां नहींकिया जा सकता। इसलिए कल्याणी नदी को साफ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिव आरोरा ने नुक्कड़ सभाएं की और घर घर जाकर वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ अमन पाल, सुरेश पाल, अखिलेश अग्रवाल,  कमल पाल, पप्पू पाल, निनकू मौर्या धर्मेन्द्र चौहान, मनोज पाल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *