कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रकट की शोक संवेदनाएं……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-सरल स्वभाव के धनी एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बागेश्वर से विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे चंदन रामदास के लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है

 

तो वही राजनीति से हटकर अन्य दलों के नेता भी उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में गौलापार निवासी कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने भी कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया

 

एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ऐसी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने चंदन रामदास के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *