कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह ने डोर टू डोर जाकर वोट करने के लिए की अपील

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी तरह से कमर कस ली है 14 फरवरी के दिन कम रह जाने के कारण कांग्रेस ने ताबड़तोड़ क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह डोर टू डोर जाकर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए अपील कर रहे हैं

 

कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कम समय के चलते थोड़ी सी दिक्कतें आ रही हैं लेकिन लोगों के पास जाने से क्षेत्र की दिक्कतों से भी रूबरू हो रहे हैं जिसके चलते चार बार के विधायक रहे हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है हमें उम्मीद है कि काशीपुर क्षेत्र की जनता हमें वोट देकर विधानसभा में भेजेगी और हम विधानसभा में जाकर काशीपुर के जमीनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधानसभा में जाएंगे

 

और विकास करेंगे क्षेत्र में हो रही बरसात में थोड़ी सी दिक्कत है आ रही है लेकिन हमारा लगातार लोगों से जनसंपर्क जारी है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि काशीपुर क्षेत्र की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देकर जीत दर्ज कराएगी जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिला है और हम उत्तराखंड प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *