विकास परख सोच रखतीं हैं कांग्रेस,महिलाओं की पहली पसंद बनी मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने किया तूफानी जनसंपर्क

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा महिलाओं की पहली पसंद बनी गई। इस सीट से पहली बार कोई महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने पहली बार हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा से महिला प्रत्याशी के रूप में मीना शर्मा को चुनावी अखाड़े में उतारा है। मीना शर्मा इससे पहले नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की चैयरमेन भी रही है। यह चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लडा था,

 

और जीत हासिल की थी। वही उन्होंने रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान तेज लते हुए, जनता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास परख सोच रखतीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन, भर्ष्टाचार, पूंजीवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा की सरकार में गरीबों को कूचलने का काम किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाए, ताकि हर पीड़ित को समय अनुसार न्याय, महंगाई पर अंकुश, महिलाओं को सम्मान, और बेरोज़गारी से नौजवानों को छुटकारा मिले।इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में तूफ़ानी रफ़्तार से जनसंपर्क किया।

 

मीना शर्मा जहां पहुंची वहां महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस का सरकार में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं आपकी बेटी,बहू और बहन बनकर रुद्रपुर विधानसभा के लिए काम करुंगी। जहां जरुरत होगी वहां मौजूद रहूंगी। मीना शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पीएम नहीं बल्कि राजा के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मनमोहन ने देश के विकास को जो गति दी थी,

 

उसे पीएम मोदी ने रोक दिया। वही पीएम मोदी बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को खासी दिक्कतों का सामना भाजपा सरकार में करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आने के बाद पुलिस कर्मियों के पैग्रेड को बढ़ाने का काम करेंगे, जो भाजपा सरकार नहीं कर सकी। इस दौरान उनके साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *