कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया महाराणा प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन कर विरोध दर्ज किया। सत्याग्रह आंदोलन विशाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह उर्फ एनसी बाबा के नेतृत्व में किया गया

 

धरना प्रदर्शन के माध्यम से एनसी बाबा ने भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के देश प्रेम बलिदान से छलावा बताते हुए कहा कि भाजपा ने सोमवार को अग्नीपथ योजना के माध्यम से देश के युवाओं को सड़कों पर उतार दिया है. आज अग्निपथ योजना के खिलाफ महाराणा चौक पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता युवा इकट्ठा हुए है आज केंद्र सरकार द्वारा तुगलकी फरमान अग्नीपथ योजना का भारी विरोध युवा एवं आमजन कर रहा है कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने कहा कि  देश जल रहा है

 

और प्रधानमंत्री ने योजना की तारीफ करने में अपनी पीआर टीम लगा दी है. सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए. बाबा ने कहा कि यह खुद ही गलती छिपाने में लगे हैं. योजना का नाम अग्निपथ क्यों रखा गया? वही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा है कि सत्याग्रह के मायने नहीं बदलते हैं. जब भी आप सत्य के लिए खड़े होंगे, सच्चे मन से करेंगे वो सत्याग्रह कहलाएगा. सत्याग्रह लोकतंत्र से जुड़ा है. सत्यमेव जयते!  सत्याग्रह आंदोलन में  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा  ने कहा कि बड़ा मुश्किल समय है

 

सरकार ने ये सोच लिया है न किसी की सुनेंगे ना देखेंगे बस लोगों पर थोप देंगे।हिंसा किसी चीज का जवाब नही शांति की अपील है लेकिन लोगों के मन में जो आक्रोश है वो सरकार को सोचना होगा. सिर्फ नौकरी, पेंशन के लिए लोग फौज में नहीं जाते हैं. कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए 8 हजार करोड़ के जहाज न लेते, सेंट्रल विस्टा न बनाते तो पेंशन योजना का बजट  का कम होना। अग्निपथ योजना बनाने के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं.

 

ये प्रमाण है कि इस योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया. देश के युवाओं के सपनों को जलाकर खाक कर दिया। इस देश के युवा ये सोचकर मेहनत कर रहा था कि उन्हे परमानेंट नौकरी  मिलेगी, फौज में देश की सेवा करेगा लेकिन सरकार  ने उनके सपनों को जला कर ख़ाक कर दिया. अग्निपथ  की अच्छाइयां गिना रहे हैं भाजपा के नुमाइंदे लेकिन वह बोल दो अग्निपथ की नौकरी ले ले, बीसीसीआई का पद छोड़ कर युवा समझा जाएगा बहुत अच्छी योजना है। ये सरासर अन्याय है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *