मर्डर- किचन में मिला डॉक्टर पॉल का शव, बंधे हुए थे हाथ; लूटपाट के बाद की गई हत्या……

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- दिल्ली में एक डॉक्टर का शव उनके घर के किचन में मिला है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की हत्या की गई है। आरोपियों ने घर में लूटपाट की और डॉ. पॉल को मार डाला। आगे की जांच की जा रही है। निजामुद़्दीन के पॉश इलाके जंगपुरा में लूटपाट के लिए सीनियर डॉक्टर की शुक्रवार दोपहर को हत्या कर दी गई। वारदात के समय डॉ. योगेश चंद्र पॉल (63) घर में अकेले थे। घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें कुर्सी से बांध दिया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

बदमाशों ने कुर्सी से बंधे उनके शव को रसोई में छोड़ दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद कुत्तों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश ने पूरे घर को खंगाला। आशंका है कि बदमाश घर से लाखों की ज्वेलरी व नकदी ले गए हैं। दिल्ली सरकार में कार्यरत उनकी पत्नी डॉक्टर नीना शाम को ड्यूटी से घर लौटीं तब इस वारदात का खुलासा हुआ। चारों बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जिले की छह से ज्यादा टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

हालांकि देर रात तक बदमाशों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल अपने परिवार के साथ जंगपुरा के सी-14 के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। डाक्टर पॉल पीडियाट्रिक डॉक्टर थे और जंगपुरा में अपना क्लीनिक चलाते थे। वह गोल्ड मेडेलिस्ट थे। परिवार में पत्नी नीना पॉल और दो बच्चे शामिल हैं। पत्नी नीना डॉक्टर है और दिल्ली सरकार के अस्पताल में कार्यरत हैं। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पत्नी डॉ. नीना घर लौटीं तो उन्होंने डॉक्टर पॉल का शव रसोई में पाया और घर का सामान बिखरा हुआ था। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *