19 सिंतबर से लापता थी अंकिता,चीला शक्ति नहर से बरामद किया अंकिता का शव….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद उत्तराखंड पुलिस व एसडीआरएफ ने तेज़ी से अपना कार्य करते हुए शनिवार को  सुबह चीला शक्ति नहर से अंकिता का शव बरामद किया। वहीं पुलिस ने शव बरामद होने के बाद अंकिता के परिजनों को बुलाया, सूचना मिलते ही अंकिता के पिता और भाई पहुंचे और अंकिता के शव की पुष्टि की है। बता दें कि अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के पट्टी नादलस्यूं में श्रीनगर गांव की रहने वाली है,

 

और वह बीजेपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री के बेटे पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजाॅर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वहीं जानकारी के मुताबिक अंकिता 19 सिंतबर से लापता थी, जिसके बाद उसके पिता ने 19 सितंबर को राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है,

 

वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं।आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है,हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *