वेक्सीन लगवाने गई छात्रा की हुई मौत, जाने क्या है वज़ह।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आई है राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि छात्रा कोरोना का टीका लगवाने के लिए सोमवार को स्कूल गई लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले ही छात्रा को मिर्गी का दौरा जैसा पड़ा, वहां मौजूद लोगो ने छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने छात्रा को म्रत घोशित कर दिया। प्राप्त सुचना के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज नेताला की कक्षा ग्यारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा राखी को स्कूल में मिर्गी का दौरा पड़ा छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि राखी जैसे ही वैक्सीन लगाने के लिए गई वैसे ही उसे चक्कर आ गए जिस कारण वैक्सीन भी नहीं लग पाई। वही इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *