वैष्णो देवी मे भगदड़ के दौरान कई लोगों की मौत,, वैष्णो देवी मंदिर में  मची भगदड़ से जम्मू से लेकर गोरखपुर तक  मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) हादसे में कई परिजनों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। माता वैष्णो का आशीर्वाद लेने गए परिजनों की मौत की खबर मिली तो लोग हाल-बेहाल हो गए। देश भर से लोग अपने परिजनों का हाल जानने के लिए संपर्क कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर लोग कॉल करके अपने परिजनों का हाल ले रहे हैं। इसके अलावा मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले 12 लोगों में से अब तक की 11 की पहचान हो पाई है, जिनमें गाजियाबाद की रहने वाली श्वेता सिंह, गोरखपुर के अरुण कुमार सिंह समेत देश के कई राज्यों के लोग शामिल हैं। हादसे में जिन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार है…

1- श्वेता सिंह, उम्र-35

पति का नाम- विक्रांत सिंह

गाजियाबाद

2-डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र- 30

पिता का नाम- सत प्रकाश सिंह

गोरखपुर

पढ़ें: वैष्णो देवी में क्यों मची भगदड़, मंत्री और DGP ने बताई हादसे की वजह

3-वनीत कुमार, उम्र- 38

पिता का नाम- वीरमपाल सिंह

सहारनपुर

4-धरमवीर सिंह, उम्र-35

सहारनपुर

5- विनय कुमार, उम्र- 24

पिता का नाम- महेश चंद्र

भादेरपुर, दिल्ली

पढ़ें: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत; नए साल पर जुटे थे श्रद्धालु

6-सोनू पांडेय, उम्र-24

पिता का नाम- नरिंदर पांडेय

भादेरपुर, दिल्ली

7-ममता, उम्र- 38

पति का नाम- सुरिंदर

बीरी झज्जर, हरियाणा

8- धीरज कुमार, उम्र- 26

पिता का नाम- तरलोक कुमार

राजौरी, जम्मू- कश्मीर

वैष्णो देवी हादसा: मनोज सिन्हा का मदद का ऐलान, PM और शाह को दी रिपोर्ट

  1. सोनू शर्मा, उम्र- 32

पिता का नाम- फेरूमल,

पता- मोहल्ला नया दादरी, गौतमबुद्धनगर, यूपी

  1. महिंदर गौर, उम्र-26

पिता का नाम- शिव कुसम

पता- कानपुर, यूपी

  1. नरेंद्र कश्यर, उम्र-40

पिता का नाम- सुहाब

पता- कानपुर, यूपी

मदद या परिजनों से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे में मृत 4 और लोगों की पहचान के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। श्राइन बोर्ड की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन से भी संपर्क कर स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। पीसीआर कटरा की ओर से दो नंबर 01991232010/ 9419145182 जारी किए गए हैं। पीसीआर रियासी से 0199145076/9622856295 नंबरों पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। रियासी के जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम के नंबर 01991245763/ 9419839557 भी साझा किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके लोग वैष्णो देवी की यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं और किसी भी तरह की मदद के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *