कालाढूंगी में ब्रिटिश काल के समय बने स्लाटर हाउस के मानक पूरे करने की मांग……

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-कालाढूंगी में ब्रिटिश काल के समय का स्लाटर हाउस मानक पूरे नहीं किए जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है, जिस वजह से क्षेत्रीय मुस्लिम समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्लाटर हाउस के मानक पूरे करने के लिए शासन द्वारा बहुत पहले नगर पंचायत को आदेशित किया गया है,

 

लगभग सभी जगह के स्लाटर हाउस के मानक पूरे हो चुके हैं और वो खुल भी गए हैं, कालाढूंगी स्थित अंग्रेजी शासन से बना स्लाटर हाउस जिसके मानक आजतक पूरे नहीं किए जा सके हैं और बंद पड़ा हुआ है।

 

मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा, सभासद नसीम जहां के नेतृत में क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्लाटर हाउस के मानक पूरे कराए जाने के नगर पंचायत को आदेश देने एवं स्लाटर हाउस को शीघ्र खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देन मुस्लिम समाज के बहुत ज्यादा लोग कालाढूंगी तहसील में पहुंचे वहीं शासन-प्रशासन से ज्ञापन देने वाले लोगों ने ज्ञापन के साथ-साथ मौखिक निवेदन भी किया और आशा जताई की कालाढूंगी का स्लाटर हाउस जल्दी खुल जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *