मज़दूरों ने अप्रैल माह के वेतन की मांग कार्य बहाली को लेकर श्रम भवन पर दिया एक दिवसीय धरना…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- समाज ऑटोमोटिव फैक्ट्री द्वारा गैरकानूनी तरीके से निकाले गए स्थायी मजदूरों ने अप्रैल माह के वेतन की मांग कार्य बहाली को लेकर श्रम भवन पर एक दिवसीय धरना दिया. धरने को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया. किसान श्रमिक नेता धरने में सुब्रत विश्वास ने भी समर्थन दिया समाज आटोमोटिव कंपनी ठेकेदार गणपति इंटरप्राइजेस के पास अमन राठौड़ नाम का लड़का काम करता था उसकी दाएं हाथ की अंगुली कट गई थी जिसमें किसान श्रमिक नेता सुब्रत विश्वास ने बोला ठेकेदार का लोडिंग और अनलोडिंग का लाइसेंस होता है ठेकेदार द्वारा कंपनी के अंदर मेन पावर भी जारी क्यों भारी-भरकम खतरनाक मशीनें की चलाने के लिए दिया जा रहा है

 

समाज आटोमोटिव में मैन पावर सप्लायर गरिमा ठेकेदार मैं कार्यरत सूरज पाल बाएं हाथ का अंगूठा कट गया है सुब्रत विश्वास बोले कि उन लोगों को स्थाई नौकरी में रखा जाए या उचित मुआवजा दिया जाए जिसमें की उसका परिवार आजीवन आराम से पालन पोषण हो पाए ऐसे कंपनियों मालिक पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए लोगों का अंग भंग हो जा रहा है कंपनी के एंप्लॉय वितलांग हो रहे हैं यहां का प्रशासन कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए राजी नहीं है धरने को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन( ऐक्टू) के प्रदेश महामंत्री के.के.बोरा ने कहा कि 61दिनों से समाज आटोमोटिव कंपनी के 41 स्थायी मज़दूर गैरकानूनी तरीके से बाहर कर दिए गए.

 

समाज आटोमोटिव कारखाने ने निकाले हुए मजदूरों का 20 दिनों का अर्जित वेतन अभी तक नहीं दिया है. श्रम विभाग के अधिकारी मजदूरों का वेतन दिलाने के छोटे से मसले पर भी हाथ खड़ा कर दे रहे हैं. ऐसे में मजदूर फरियाद लेकर किसके पास जाएंगे. भाकपा माले के सचिव डॉक्टर कैलाश पाण्डेय ने समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में मेहनतकश मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है. कानून उनके पक्ष में होने के बावजूद सरकार- मालिक गठजोड़ के दबाव में मजदूरों के साथ न्याय नहीं हो रहा है.

 

श्रमिकों को स्थाई होने के बावजूद रोजगार से निकाला जा रहा है.यह सरासर अन्याय है सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करके मजदूर वर्ग की समस्याओं को हल करना होगा. श्रम विभाग अपने स्तर पर सुलझाने वाले मुद्दों को भी श्रम न्यायालय में भेज दे रहा है. मजदूरों से बिना वेतन का काम लेकर समाज आटोमोटिव मजदूरों का खुलेआम शोषण कर रही है.समाज आटोमोटिव कारखाने के मजदूरों को अभी तक 20 दिन का वेतन नहीं दिया गया है. जबकि उन्हें कारखाना मालिक ने स्थाई होने के बावजूद बिना किसी वैद्य प्रक्रिया के कारखाने से निकाल दिया है.
बजाज मोटर्स वर्कर्स यूनियन समर्थन में हेम चंद्र दुर्गापाल महिपाल सिंह पुष्कर सिंह जगमोहन अजय यादव।

 

‌ मंत्री मेटल के महामंत्री निरंजन लाल भी समर्थन में आए जिसमे की कई यूनियनों के लोग समर्थन में थे धरने में करन सिंह, जीवन राम , जयशंकर , गौरी शंकर, केशव प्रसाद,धर्मेंद्र पटेल, चरन सिंह, रंजन कुमार ,ललित सिंह रावत, जगदंबिका प्रसाद ,उदय पाल सिंह, ओमप्रकाश ,पुरुषोत्तम, हेमराज, हारून,राजेश कुमार ,जसवंत कुमार ,यशपाल ,अजीत गंगवार ,लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार, नरेंद्र चौहान उपेंद्र कुमार जयपाल सिंह हरीश चंद्र अशोक कुमार , शैलेंद्र, रामानंद आदि वर्कर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *