सोशल मीडिया पर युवती को प्यार करना पड़ा भारी…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में फेसबुक पर हुए प्यार के बाद शादी करना काशीपुर की एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। शादी करते ही लड़के ने अपना असली रूप दिखाया। अब युवती ने काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल काशीपुर के थाना आईटीआई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती नें तहरीर दी कि कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती रामनगर के रहने वाले एक युवक राजेन्द्र से हुई थी, राजेन्द्र नें अपने को अविवाहित बताते हुए उससे शादी कर ली।

 

शादी के उपरांत राजेन्द्र उस पर अनैतिक व्यापार करने को दबाब बनाने लगा, उसके द्वारा मना करने पर राजेन्द्र उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे राजेन्द्र के विवाहित होने तथा दो बच्चे होने की जानकारी मिली। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने अपना मकान बेचकर राजेन्द्र को दो लाख रुपये भी दे दिए, उसके बाद राजेन्द्र नें उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब उसके सामने जीवन यापन का संकट आ गया है। पुलिस को दी तहरीर के बाद काशीपुर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *