भाबर क्षेत्र के मुख्य मार्ग जशोधरपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा  किया गया धरना प्रदर्शन……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- भाबर क्षेत्र के मुख्य मार्ग जशोधरपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम द्वारा अपना समर्थन दिया ।बताते चलें धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन के धरने प्रदर्शन और आश्वासन के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई संतुष्ट एक्शन न लिए जाने पर रविवार को पुनः कोटद्वार भाबर क्षेत्र के मुख्य मार्ग जशोधरपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर धरना- प्रदर्शन किया ।

 

स्थानीय निवासी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और नही चाहते कि इस क्षेत्र में शराब बिक्री की कोई दुकान खोली जाए। फिलहाल कोटद्वार तहसीलदार द्वारा मौका पर आकर लिखित में आश्वासन दिया है। इस धरना प्रदर्शन जिला यूथ कांग्रेस कोटद्वार व महानगर कांग्रेस कोटद्वार द्वारा समर्थन दिया गया, समर्थन देने वालों में कार्यकारी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कोटद्वार प्रवीन रावत, कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत,

 

धीरेंद्र बिष्ट जिला अध्यक्ष सैनिक विभाग कांग्रेस, गीता सिंह,रंजना रावत,रोहणी देवी, सुदर्शन रावत, विनीता भारती, प्रीति देवी, सुरमान रावत ,छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल ,नीरज बहुगुणा, बॉबी बिष्ट,संजीव कुमार विक्रम सिंह, अमित कुकरेती भाबरी, बिपासा सिन्हा, शांति देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, बीना देवी, रश्मि देवी,ममता शर्मा, विश्वेश्वरी देवी, चंद्रकांता देवी, कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *