देवर की घिनौनी करतूत पिस्टल तान कर भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास….

ख़बर शेयर करें -

रुड़की-उत्तराखण्ड के रुड़की से मामला सामने आया है। जहां पर महिला के देवर ने अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

सहारनपुर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर बताया कि उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति और ससुराल के लोगों से विवाद के चलते वह काफी समय से सहारनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची।

 

लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद मंगलवार को वह सहारनपुर लौट रही थी कि इसी दौरान रास्ते में पनियाला रोड पर देवर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उस पर पिस्टल तान दिया और इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *