तहसील स्तरीय पत्रकार संघ का हुआ गठन,समस्त पत्रकारों की सम्पन्न हुई बैठक….

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे की अध्यक्षता में तहसील भनोली के समस्त पत्रकारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तहसील स्तरीय पत्रकार संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन सनवाल को अध्यक्ष, शंकर दत्त भट्ट को उपाध्यक्ष, बसन्त पांडे महासचिव, रविन्द्र बनोला कोषाध्यक्ष,गणेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव दत्त पांडे सचिव,खजान पांडे को संगठन मंत्री बनाया गया। कैलाश भट्ट उर्फ हेमंत भट्ट को संरक्षक बनाया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे ने कहा कि क्षेत्रीय विकास व जन समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए। इसके लिए सभी पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। संरक्षक हेमंत भट्ट ने कहा कि संगठन वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसके लिए संगठन को मजबूती से खड़ा करना चाहिए।

 

पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज सेवी गोविन्द गोपाल व शिक्षक योगेंद्र रावत ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार गणेश पांडे,पत्रकार नवीन सनावल,हेमंत भट्ट,रवि बनोला,शंकर दत्त भट्ट,बसन्त पांडे,खजान पांडे,शिव दत्त पांडे,गणेश सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *