हथिनी के चार साल के बच्चा सावन का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन…

ख़बर शेयर करें -

 

रामनगर-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ में हथिनी के चार साल के बच्चा सावन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सावन मंगलवार को चार साल पूरे कर पांच साल में लग गया है। उसके जन्म दिन पर कॉर्बेट प्रशासन ने 15 किलो का केक काटकर खुशी मनाई। उसके पालन पोषण में लगे कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

 

मंगलवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ में हाथी के बच्चे सावन का जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने कहा कि कर्नाटक राज्य से लाई गई हथिनी का बच्चा है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक से कई साल पहले नौ हाथी व हथिनियों को लाया गया था। सावन हाथी बेहद ही मिलनसार व तेज बुद्धि का है। उसकी देखरेख में कई कर्मचारी व डॉक्टरों की टीमों को लगाया गया है।

 

उन्होंने बताया कि सावन का जन्म दिन हर साल मनाया जाता है। उसके जन्म दिन पर केला, गन्ना व अन्य चीजों से मनाया गया करीब 15 किलो का केक काटा गया है। बताया कि एक हथिनी खुशी भी कलागढ़ में ही है, उसका जन्म दिन भी मनाया जाएगा। बताया कि सावन को पैदा करने वाली हथिनी कचंभा है। उसकी उम्र लगभग करीब 30 वर्ष है।

 

बताया कि 16 हाथियों पार्क की सुरक्षा कराई जाती है। यूपी सीमा पर गश्त भी हाथियों से होती है। वही शाम को उत्तर प्रदेश वन विभाग के चीफ़ केपी दूबे, निदेशक धीरज पांडेय और डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें जानवरों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर कई विषय पर चर्चा की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *