स्वतंत्रा सेनानी वीर अब्दुल हमीद द्वार को जल्दी ही भव्य रूप में किया जाएगा पुनःस्थापित-महापौर…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-रुद्रपुर काशीपुर रोड पर एनएच जद में आया स्वतंत्रा सेनानी वीर अब्दुल हमीद द्वार को जल्दी ही भव्य रूप में पुनःस्थापित किया जाएगा यह बात मेयर रामपाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही वार्ड 29 के पार्षद इलमा समरीन के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाक़ात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर काशीपुर रोड पर एनएच की जद में आने के कारण हटाया गया

 

वीर अब्दुल हमीद द्वार को पुनः दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की जिस पर मेयर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्दी ही वीर अब्दुल हमीद द्वार को भव्य रूप में स्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा कि एनएच की जद में आने के कारण द्वार को छोड़ दिया गया था इसके लिए उन्होंने पहले ही स्टीमेट बनाने के लिए पत्र जारी कर चुके हैं मेयर ने कहा कि महान शहीद के द्वार को पहले से और अधिक भव्य बनाया जाएगा उनका मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

 

मेयर ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद किसी धर्म विशेषज्ञ के गौरव नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव है उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं उनकी सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी प्रतिनिधिमंडल में बाबू खान सोनू खान फैजल खान शहीद खान जस्सी रजा अदनान अदिस अंसारी आदिल रजा इमरान खान आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *