हल्द्वानी- चौकीदार को आई झपकी और तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गए……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली से चंद कदम दूर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के परिसर से तस्कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए जबकि वहां चौकीदार भी तैनात है। फर्नीचर मार्ट के चौकीदार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में चौकीदार हरीश चंद्र बेलवाल ने बताया कि हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में वह 29 सितंबर को रात्रि ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे उन्हें नींद आ गई।

 

बताया कि रात करीब तीन बजे जब उनकी आंख खुली तब तक चंदन का पेड़ गायब था। बताया कि इस बीच में तस्कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *