गणित विभाग में शिक्षक दिवस का महत्व विषय पर किया गया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्षय पर गणित विभाग  में भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया इस भाषण प्रतियोगिता का विषय रहा “शिक्षक दिवस का महत्व।” कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प भेंट करके किया गया।कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग प्रभारी डॉक्टर तृप्ति दीक्षित द्वारा बड़े ही संयोजित ढंग से किया जिसमें 8 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जिसमें प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की आक्षी और द्वितीय स्थान अंशिका डंगवाल को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के निर्णायक की भूमिका में वाणिज्य संकाय की डॉक्टर ऋचा जैन एवं गणित विभाग के प्राध्यापक अजय सिंह   रहे।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस  पर अपने आशीर्वचनों के द्वारा  बधाई दी एवं विजेता विधार्थियों को पुरस्कृत भी किया,साथ ही  सभी छात्र छात्राओं को संस्कार वान होकर मानवीय मूल्यों के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।विभाग प्रभारी डॉ तृप्ति दीक्षित ने कहा  शिक्षक छात्रों में नैतिक मूल्यों के साथ वैज्ञानिक विचार विकसित करते हुए जीवन को सफल बनाता है । विभाग प्रभारी डॉ  दीक्षित ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए,अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *