रामलीला, दुर्गा पूजा और बाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का किया उद्घाटन..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विभिन्न रामलीलाओ, दुर्गा पूजाओ और बाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगी कार्यक्रम अनुसार श्रीमती शर्मा 20 सितंबर को 84 घंटा शिव मंदिर रमपुरा में आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करेंगी l

 

इसके बाद 25 सितंबर को इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला मंचन 29 सितंबर को भूत बंगला स्थित रामलीला मंचन  30 सितंबर को भदईपुरा स्थित रामलीला मंचन और उसके बाद 1 अक्टूबर को बस स्टेशन के सामने श्री रामलीला कमेटी के सानिध्य में श्री राम नाटक क्लब रुद्रपुर के कलाकारों द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का उद्घाटन करेंगी l

 

वही श्रीमती शर्मा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक दर्जन से भी अधिक दुर्गा पूजाओ और बाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *