SDRF टीम एवम थाना पुलिस द्वारा ग्राम चौकीदारों को आपदा एवं राहत बचाव कार्यों के सम्बन्ध में दी जानकारी….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु एस.डी.आर.एफ टीम से समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव उपकरणों के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों को प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में आज 07.12.2023 को SDRF टीम व थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा मय राहत एवं बचाव उपकरणों सहित थाना प्रांगण धुमाकोट में ग्राम चौकीदारों को किसी अप्रिय घटना घटित होने पर किए जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताकर उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें प्राथमिक उपचार देना, घायलों का सकुशल रेस्क्यू करना, रॉक क्लाइबिंग, रेपलिंग, घायल व्यक्तियों को ऊंचाई वाले स्थानों से सुरक्षित निकलना,

 

भूकम्प आने पर क्या करें, घायलों को किसी भवन से सुरक्षित बाहर निकलने के साथ-साथ ही राहत एवं बचाव के दौरान प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण में ग्राम प्रहरियों द्वारा बढ़ृ-चढ़कर प्रतिभाग किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *