कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई राजीव गांधी की जयंती…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनायी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने राजीव नगर स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्याणर्पण कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर बच्चांे को टॉफी और बिस्कुट वितरित किये गये साथ ही कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल बांटे गये। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना की क्रांति में दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने का काम किया था।

 

देश की नई पीढ़ी को इक्कीसवीं सदी की दुनिया में आगे पंक्ति में खड़ा कर दिया। जिसके कारण देश आज दुनिया के नक्शे में मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हो गया है। देश उन्हीं के रास्ते पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। सीपी शर्मा ने कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव ने अपनी कुर्बानी देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए दी। राजीव गांधी जी के समपर्ण को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को 21 वीं सदी की दुनियां की उस दौड़ में शामिल करा दिया, जिस पर चल कर आज हम देश की तरक्की पर गर्व कर रहे हैं।

 

राजीव गांधी ने जो 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था, वह भारत उनकी रखी बुनियाद पर आगे बढ़ रहा है। राजीव गांधी ने जिस तरह से शिक्षित भारत का सपना देखा था ,उसे पूरा करना हम सब का कर्त्तव्य है। राजीव गांधी देश में कंप्यूटर लेकर आए। देश में आज हर हाथ में मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कंप्युटर से संबंधित वस्तुएं हैं। यह राजीव गांधी के ही बेहतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने ही 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। इस अवसर पर सुनील आर्य, मोहन खेड़ा, सतीश राजपूत, अर्जुन विश्वास, खगोपति विश्वास, संजय आइस, विकास विश्वास, गोपाल यादव, सुनील राठौर, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र कुमार, विमल धरमी,अमन जौहरी, पप्पू कोली, असीम पाशा, मनोज सिंह, गोपाल भसीन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *