कन्या इण्टर कालेज में मात्र पित्र विहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर 50 छात्राओं कों शिक्षण सामग्री का वितरण किया……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में मात्र पित्र विहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर 50 छात्राओं कों शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया यह संस्था विगत वर्षों से विदयालय की मात्र पित्र विहीन छात्राओं को आर्थिक मदद भी दे रही है। संस्था के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश थपलियाल जी तथा उपाध्यक्ष कै० पी.एल. खन्तवाल जी ने छात्राओ को अपने उद्बोधन से उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल बुद्वीबल्लभ ध्यानी जी ने छात्राओं को अनुशासनित रह कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री अजयपाल सिह रावत, वरिष्ठ सदस्य जर्नादन प्रसाद ध्यानी जी तथा संस्था कों आज के आयोजन के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने वाले कोंटद्वार के प्रसिद्ध व्यापारी श्री विजय माहेश्वरी जी सम्मलित हुए।

 

इनके द्वारा छात्राओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी ने संस्था के सभी समाजसेवी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संस्था के संर्वधन के लिए शुभकामनाऐं प्रेषित की। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *