प्रेमी ने परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, तीन दिन बाद हत्या…..

ख़बर शेयर करें -

तमिलनाडु- तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक युवा जोड़े की शादी के तीन दिन बाद ही हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी पहचान मैरीसेल्वम और कार्थिगा के रूप में हुई है। दुल्हन का परिवार इस शादी के खिलाफ था। हालांकि, दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे। पुलिस को शक है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दुल्हन के परिवार का हाथ है।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6.45 बजे एक गिरोह दंपति के किराए के घर में घुसा और उनकी हत्या कर दी। पुलिस को लड़की के चाचा पर शक है। उसकी इस वारदात में संलिप्तता हो सकती है। जांच जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, एक शिपिंग कंपनी में काम करने वाले 23 वर्षीय मैरिसेल्वम और उनकी पत्नी कार्थिगा ने 30 अक्तूबर को एक स्थानीय मंदिर में शादी की थी। जोड़े ने अपनी शादी को औपचारिक रूप देने के लिए एक स्थानीय महिला पुलिस स्टेशन से भी संपर्क किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *