उबड़-खाबड़ गड्ढे से जनता परेशान,,अमन बाली ने क्षेत्रीय विधायक से जल्द से जल्द गड्ढा भरवाने की की मांग…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अमन बाली ने स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से अपील करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा बड़ौदा बैंक रोड स्थित पानी की पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया है।

 

जिससे राहगीरों को तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा व्यापारी भी इस उबड़-खाबड़ गड्ढे से चोटील एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। महामंत्री अमन बाली ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि पाइप लाइन के गड्ढे को शीघ्र पाइप लाइन बिछाकर यथाशीघ्र इसका निर्माण कराया जाएं।

 

उन्होंने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को उज्जैनी शक्ति पीठ मां बाल सुंदरी देवी मां का डोला भी अपने भवन चैती पर पहुंचेगा जिससे धार्मिक बंधुओं को चोटिल होने की संभावना भी हो सकती है प्रशासन एवं स्थानीय विधायक पाइप लाइन के गड्ढे को शीघ्र निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *