फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को दिया  संदेश, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस महकमे ने कमर कस ली है शनिवार को इस पर काशीपुर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में कोतवाली काशीपुर समेत तमाम पुलिस महकमे ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फलेगमार्च निकालते हुए लोगो को आदर्श आचार संहिता का पालन करने का पाठ पढ़ाया इस दौरान पुलिस के जवानों ने शक्ति प्रदर्शन कर अराजकतत्वों को यह संदेश भी दिया के किसी भी किस्म की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने मीडिया से गुफ्तगू करते हुए कहा कि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी इसके लिए हमारे द्वारा अलग अलग बैठक कर सबको निर्देशित कर दिया गया है और फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को संदेश दिया जा रहा है।

 

इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि यदि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का धनबल और नशे से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया गया तो इस पर सख्ती से निपटा जाएगा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में हमारे उड़नदस्तों के साथ स्टेटिक टीमें हर जगह नजरें गड़ाए रखेगी और जहां जैसी जरुरत रहेगी ऐसा फोर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे कि चुनाव को ठीक से और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *