मोबाइल लूटने का विरोध करने पर युवक की हत्या,पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, मोबाइल और चाकू बरामद…….

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- हर्ष विहार इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जगतपाल (30) के रूप में हुई है। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हर्ष विहार निवासी सूरज, रोहित उर्फ रायता और मेजर के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत निवासी जगतपाल परिवार के सदस्यों के साथ मिलन गार्डन में रहता था। परिवार में पत्नी, चार और तीन साल की दो बेटियां हैं। वह गाजियाबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे तीन बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल छीनने लगे।

 

विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर और स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक राहुल अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने दो बदमाशों को शालीमार गार्डन जबकि एक को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *