पदमपुर मोटाढांक: नव युगल इंजीनियर अतुल कंडवाल एवं पूजा कंडवाल ने अपने दांपत्य जीवन की नव शुरुआत आम्र पाली के आम्र वृक्ष को रोप कर उसके संरक्षण के संकल्प के साथ शुभारंभ की। इस अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के संरक्षक डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल जी ने स्वस्तिवाचन के साथ नव युगल के हाथों वृक्षारोपण कर नव दंपत्ति को आशीष देकर सम्मानित किया। डॉक्टर बड़थ्वाल ने कहा कि 1981 से यह संस्था प्रत्येक स्मृति दिवस एवं ऐतिहासिक दिवस पर असल देव अभियान के तहत वृक्षारोपण करती आई है। इस अवसर पर देउसे के कार्याध्यक्ष डॉक्टर रमाकांत कुकरेती जी, एन डी बी आर की वैशाली, रोहित गुसाईं एवं प्रिया रावत के अलावा सर्वश्री मनमोहन काला, इंजीनियर जगत सिंह नेगी , दिनेश चौधरी,श्रीमती रेखा ध्यानी, कुलदीप मेंदोला, अतुल कंडवाल, पूजा कंडवाल, श्रीमती सोम प्रभा कंडवाल, श्रीमती सुभद्रा बड़थ्वाल एवं राम भरोसा कंडवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला कार्यक्रम में किया प्रतिभाग……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी…
भाजपा करती है हिन्दुत्व की रक्षा और कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति: विकास शर्मा…..
ख़बर शेयर करें -रिपोर्ट शादाब हुसैन रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी और सिद्धांतवादी पार्टी…
मुख्यमंत्री द्वारा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले सदस्यों को किया सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से वर्ष अंतर्गत सर्वधिक दुग्ध उत्पादन करने वाल तीन महिला दुग्ध…
