लालकुआँ अवन्तिका माता मदिंर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से गठित की गई नई कार्यकारणी……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ अवन्तिका माता मदिंर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरन सिंह रजवार को अध्यक्ष चुना गया। जबकि कुंदन सिंह नेगी, दीवान सिंह बिष्ट,अशोक अग्रवाल और विनोद श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया इसके अलावा भुवन चन्द्र पाडे को सचिव तो राकेश गुप्ता को उपसचिव नियुक्त किया गया है वही सुरेन्द्र लोटनी को कोषाध्यक्ष और रविन्द्र यादव को संगठन मंत्री बनाया गया।

 

वही प्रचार की जिम्मेदारी कृष्ण भट्ट को सौपी गई है इधर संरक्षक मंडल का भी विस्तार करते हुए पूर्व चैयरमेन पवन चौहान,रामबाबू मिश्रा, कैलाश पंत और हेमन्त नरूला को संरक्षक बनाया गया है। इधर नवनियुक्त अध्यक्ष पुरन रजवार ने कहा कि मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही श्रद्धालुओं के हित में काम किए जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मण खाती, नन्दन सिंह राणा,धन सिंह बिष्ट,कमलेश यादव, भोपाल सिंह रावत, राजेन्द्र बिष्ट ,चन्द्रशेखर जोशी, जीवन भण्डारी, गंगा मेहरा, विक्की रजवार,राजेन्द्र खत्री और मनोज सिंह ने खुशी जताई है। वही मीडिया सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार बी. सी.भट्ट और रमाकांत पंत बनाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *