पौड़ी पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 1118 /2021, धारा-504/506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी सुरेन्द्र सिंह, पुत्र बचन दास,

 

निवासी ग्राम-जौरासी तल्ली, पो0- स्यालनी, पट्टी अजमेर वल्ला- I  तहसील कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल  एवं माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 138 /2020, धारा-60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी दिनेश सिंह, निवासी दलीपपुर सिगड्डी, कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *