पौड़ी पुलिस को मिला ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का प्यार, कलाइयों पर बांधे रक्षा सूत्र………

ख़बर शेयर करें -

 

पौड़ी- ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे।

ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम की

बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी महिलाओं व बहनों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *