रुद्रपुर में पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन: युवा तस्लीम अहमद इदरीसी ने किया फीता काटकर शुभारंभ…. 

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी युवा तस्लीम अहमद इदरीसी ने फीता काटकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, सभासद असलम मलिक, नगर महामंत्री शाहनवाज मलिक और प्रोपराइटर सलीम अहमद ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल विकास, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उद्घाटन समारोह में तस्लीम अहमद इदरीसी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के कारीगरों के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए अपने समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। यह आयोजन रुद्रपुर में कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *