पुलिस ने चंद घंटो में पकड़ा लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर लुटेरा………

ख़बर शेयर करें -

आठ घंटे में पुलिस ने ढूँढ निकाला मारपीट कर ऑटो लेकर भागने वाला आरोपी……..

हल्द्वानी – ज़िले की मुखानी थाना पुलिस ने आठ घंटे में ही लूट की घटना के शातिर लुटेरे को मय लूट के टैम्पों के साथ गिरफ्तार किया। लूट भवाली कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक ने की थी एसपी सिटी हरबन्स सिंह ने शुक्रवार को लूट का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 10 मई को सन्नी कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी आन सिंह नवाड़ लामाचौड़ मुखानी ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी थी कि उसने अपना टैम्पो किराये पर दिनेश चन्द्र को चलाने हेतु दिया था।

 

नौ मई की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुसुमखेड़ा चौराहा से नारायणनगर जाने के लिए बुक किया था। रेनबो स्कूल नारायणनगर के पास टैम्पो चालक से वह अज्ञात व्यक्ति चालक के साथ मारपीट कर टैम्पो छीनकर भाग गया इसके खुलासे पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से चैक किया गया। क्षेत्र में इसका पता लगाने के लिए कर मुखबिर तैनात किए गए।

 

जिसके फलस्वरूप 11 मई को आरोपी पप्पू आर्या पुत्र चन्दन आर्या निवासी मेहरागांव थाना भवाली हाल निवासी नारायण नगर को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम में रमेश बोरा, थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक सुनील गोश्वामी, कांस्टेबल एहसान अली, उमेश राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *