43 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तर…..

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम)  पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष- कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु

 

चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर सूरपुर तिराहा चकलुवा कालाढूगी से अवैध कच्ची शराब वाहन संख्या UK 04 AH 3708 मोटर साईकिल पर परिवहन करते समय युवक राकेश लाल उर्फ बबलू पुत्र राधे लाल निवासी रतनपुर चकलुवा कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष को 43 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *