भोले भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

नौकरी दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी…..

उधमसिंहनगर- बाते दिनों सुरेश चन्द्र पुत्र स्व पदम राम निवासी ग्राम खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर ने पुलिस उपाधीक्षक खटीमा को एक प्रार्थना पत्र बाबत उसकी मुलाकात मनोज रावत उर्फ बाबी के माध्यम से अजय साहनी से मुलाकात हुई और कुछ दिनों अजय साहनी से बराबर मुलाकात होने पर एक दिन अजय और मनोज ने कहा कि अगर आपके अपने घर के रिश्तेदार हो तो उन लोगों को सरकारी और संविदा से नौकरी लगवा दूंगा तब प्रार्थी ने अपने निकटता रिश्तेदार 10 लोग इकट्ठा किये

 

जिसमें मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने दो बच्चो को सरकारी नौकरी और आठ बच्चों को संविदा में नौकरी लगाने की बात की उसके बाद 10 लोगों ने  36 लाख पचास हजार रुपये मनोज रावत को दिये वहां पर अजय साहनी भी मौजूद था। उसके बाद मैंने शेष बचे 10 लाख रु मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी की मौजूदगी में गौतमी हाईटस होटल काशीपुर में दिये। वहा उन दोनो लोगों ने मुझे 10 लोगों के विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र दिये, जिस विभाग के नियुक्ति पत्र है जब पीडित लोग नियुक्ति पत्र लेकर सम्बन्धित विभाग में नियुक्ति हेतु गये तब उन्हें जानकारी मिली कि दिये गये नियुक्ति पत्र फर्जी है।

 

जिस पर पीडितो ने मौके से मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को सम्पर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा शक होने पर जब हम लोगो ने पैसे वापस करने की बात की तो मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी का मोबाइल नंबर और बैंक चैक दिये। उक्त सन्दर्भित प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी ने की तो प्रथम दृष्ट्या शिकायत कर्ता ने लगाये गये आरोपों की पुष्टि होने पर थाना पर एफआईआर नं.- 21/2023 धारा 420/467/468/471 आईपीसी चनाम् अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी पंजीकृत किया गया

 

इस दौरान तफ्तीश उपरोक्त मनोज रावत उर्फ बाबी रावत का भी घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया कि मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी के साथ मिलकर लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्त प्रमाण पत्र देने के एवज में 36,00000 लाँख मे रुपये की ठगी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक  नगर के सफल पर्यवेक्षण में और  क्षेत्राधिकारी खटीमा  वीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक और  वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा ने  टीम का गठन किया गया।

 

उक्त गठित टीम  शनिवार को आरोपी मनोज रावत उर्फ बाबी रावत पुत्र स्व0 पूरन सिंह रावत निवासी खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर किच्छा स्थित आदित्य चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 03 अदद फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, और 2,20,000 रु) कैस फर्जी नियुक्त पत्र देकर कमाये हुये और 01 अदद मोबाईल फोन OOPO • प्रियां कम्पनी बरामद हुआ है गिरफ्तार आरोपी  को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *