पुलिस ने 08 मोटर साइकिलो के साथ वाहन चोरों को किया गिरफ्तार….  

ख़बर शेयर करें -

चोरी की मोटर साइकिलो के साथ पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार….

उधम सिंह नगर- अहमद अली पुत्र गुलाम अली निवासी विजय नगर कटोराताल थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर ने थाना कुण्डा में तहरीरी सूचना दी वह ग्राम बैलजूड़ी स्थित अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में सम्मिलित होने अपनी मोटर साईकिल H.F.डीलक्स रजि0नं0 UK18G-0032 से ग्राम बैलजूड़ी आया था, उसने शादी समारोह के पास ही अपनी मोटर साइकिल को खड़ा किया था, शादी समारोह मे शामिल के पश्चात वापस आया तो उक्त की मोटर साइकिल मौके पर नहीं मिली, काफी खोजबीन के पश्चात कोई जानकारी नही मिलने पर थाने में तहरीर दी गयी, उक्त तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा में मुकदमा अपराध संख्या 56/2023 धारा 379 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया,पुलिस ने की गई कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर ने चोरी वाहनो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे है ।

 

अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देषन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में चोरी मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम ने  लगभग 50 से अधिक सी0सी0टी0वी कैमरो को चैक किया और मोटर साईकिल चोरी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियो का हुलिया नोट किया, सी0सी0टी0वी0 कैमरों में दिखे हुलिये के व्यक्तियों की सुरागरसी – पतारसी की गयी और बुधवार की सांय को मैन्युवल पुलिसिंग करते हुये बैलजूड़ी तिराहे में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल में सवार तीन व्यक्ति बैजूड़ी से कुण्डा की ओर आते दिखाई दिये, जिनको रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने के बजाय मोटर साईकिल मोड़ने का प्रयास करने लगे जिनको पुलिस टीम ने भागने का मौका दिये बिना पकड़ लिया।

 

आरोपियों के कब्जे से बरामद मो0सा0 H.F. डीलक्स के आगे और पीछे नम्बर प्लेट नही था मौके पर ई चालान मशीन से उक्त मो0सा0 को चेसिस नम्बर से चैक किया तो उक्त मो0सा0थाना कुण्डा में पंजीकृत मुOF. I.R NO56/2023 धारा 379 भा0द0वि से सम्बन्धित होना पायी गयी, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मो0सा0को  रात्रि समय लगभग 10.00 बजे बैलजूड़ी पुल के पास शादी से चोरी करना और उसके अलावा अलग-अलग स्थानो से 07 अन्य मोटर साइकिल चोरी करना और मोटर साइकिलो को मिस्सरवाला गाँव से 500 मीटर बेंतवाला की तरफ काशीपुर राईस मिल के पास खण्डहर में छुपाकर रखना बताया गया, आरोपियों की निशादेही पर खण्डहर में छुपाकर रखी गयी 07 मोटर साईकिले बरामद हुई, आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है और नशा करते है नशे की पूर्ती हेतु उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश दोनो राज्यो में मोटर साईकिले चोरी करते है आरोपी गण को अन्तर्गत धारा 379/411/34 भा0द0वि और 41/102 CrPC/411/34IPC में गिरफ्तार किया गया है, समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *