पुलिस ने शराब तस्कर युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एडीटीएफ जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थाना रुद्रपुर ब्लॉक तिराहा से एक व्यक्ति को 53 पाउच कच्ची शराब व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी रंग साथ गिरफ़्तार किया गया

क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन परवेज अली के निर्देशन में एडीटीएफ उधम सिंह नगर इंचार्ज कमाल हसन व एडीटीएफ टीम  द्वारा बीते रोज़ नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना रुद्रपुर ब्लॉक तिराहा के पास से 53 पाउच कच्ची शराब व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना ट्रांजिट कैंप में मुक़दमा, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया! प्रभारी एडीटीएफ उधम सिंह नगर कमल हसन द्वारा बताया गया कि अवैध कार्य में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा!

नाम पता अभियुक्त :

1- अमरपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम बिंदु खेड़ा थाना रुद्रपुर उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम:-

1:-  कमाल हसन प्रभारी      एडीटीएफ उधम सिंह नगर

2: कानि0आसिफ़ हुसैन

3: कानि0 दीपक कठित आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *