रोग से पीड़ित पुलिस कर्मी की कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे एस एस पी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना नानकमत्ता में तैनात आरक्षी देवेन्द्र कुमार का अचानक ब्लड प्रेशर हाई हो गया। जिसके आरक्षी देवेन्द्र कुमार बेहोश हो गए।इस मामले की सूचना पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने तुरंत देवेंद्र कुमार को हायर सेंटर में भिजवा दिया।

 

वही उन्होंने आरक्षी के स्वास्थ्य की लगातार मानटरिग की गई, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर बीमार पुलिस कर्मी की कुशलक्षेम पूछी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी किच्छा रोड़ स्थित गौतम अस्पताल पहुंचे और वहां उपचार करा रहे आरक्षी के संबंध में सारी जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने आरक्षी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *